मैनपुरी, जुलाई 22 -- चौकी क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में स्थित नीम के पेड़ पर मंगलवार की शाम एक अधेड़ का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को मामले के संबंध में कोई तहरीर भी नहीं मिली है। घटना मंगलवार शाम करीब छह बजे की है। गांव का एक युवक सड़क किनारे झाड़ियों की ओर गया तभी उसकी नजर नीम के पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे से लटके एक शव पर पड़ी। युवक की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कुसमरा चौकी प्रभारी संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त ग्राम हुसैनपुर निवासी इंद्रपाल पुत्र मन्नीलाल के रूप में की गई है। प...