संदिग्ध स्थिति में लगी आग से 21 बीघा गेहूं जलकर राख
मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- हलिया। क्षेत्र के डोहर गांव में शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में रखे गेहूं के बोझ में लगी आग से नौ किसानों की करीब 21 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान गेहूं काटकर खेतों में मड़ाई के लिए बोझ रखा था। ग्रामीणों की सूचना पर करीब दो घंटे बाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी। वहीं, आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो पायी है। किसानों के समक्ष भोजन के साथ ही पशुओं के लिए चारा की समस्या खड़ी हो गई। गांव निवासी श्याम सुंदर चौबे के खेत में शनिवार दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हवा तेज होने से आग ने तेजी से खेत में मड़ाई के लिए रखे गेहूं के बोझ को चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में पास में स्थित छोटे लाल, सुरेश, गिरधारी, लालचंद, कमलाशंकर, कृपाशंकर, भाईलाल और बसंतू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.