समस्तीपुर, अप्रैल 5 -- चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा पंचायत अंतर्गत मटियारा के युवक की संदिग्ध मौत में मृतक रामबालक कुमार के पिता छेदी सहनी ने थाने में आवेदन दिया है। जिसमें बताया है कि उसके पुत्रबधु के मोबाइल फोन पर उसके पुत्र के जहर खा लेने की सूचना मिली थी। सूचना पर वे कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव पहुंचे। जहां से उनके पुत्र को इलाज के लिए ले जाने की बात बताई गई। कल्याणपुर के रमौली से पुत्र को एक टोटो गाड़ी से बरामद कर इलाज के लिए ले गए। जिसका मौत रास्ते में हो गया। वही सदर इन्स्पेक्टर नीरज तिवारी ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मृतक के पिता ने आवेदन दिया है। घटनास्थल कल्याणपुर थाना क्षेत्र होने के कारण आवेदन कल्याणपुर थाना को सौंप दिया गया है। बता दे कि चकमेहसी ...