छपरा, जनवरी 6 -- दरियापुर, एक संवाददाता। डेरनी थाना क्षेत्र के महेशिया गांव के सॉफ्टवेयर इंजीनियर 28 वर्षीय मनीष कुमार का शव सोमवार को गुजरात से जैसे ही उसके घर पहुंचा कि कोहराम मच गया। उसके घर पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई। पूरा गांव शोक में डूब गया। जानकारी के अनुसार सेना से रिटायर हरेंद्र राय का पुत्र मनीष गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करता था। शुक्रवार की रात में संदिग्ध स्थिति में उसकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह इसकी जानकारी परिजनों को मिली।इसके बाद उसका शव घर लाने की प्रक्रिया शुरू हुई। मृतक मनीष की छह माह पूर्व ही शादी हुई थी। शादी के बाद वह बाहर गया तो फिर उसका शव ही घर पहुंचा। वह दो भाइयों में बड़ा था। मौत के बाद उसकी मां,पत्नी सहित सभी परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। ग्रामीण भी इस घटना से काफी मर्म...