मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- औराई, एक संवाददाता। बभनगामा पंचायत के चहुंटा में शनिवार को संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत हो गई। मृतका राजू सिंह की 35 वर्षीया पत्नी रिंकू देवी थी। महिला का शव बाथरूम में पड़ा था। मृतका के पिता सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाने के बघारी निवासी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। मृतका के पिता ने पुत्री की हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिला की 10 वर्ष पहले शादी हुई थी। उसे सात साल का एक पुत्र है। यह उसकी दूसरी शादी थी। इससे पहले चहुंटा गांव में ही एक दूसरे लड़के से रिंकू की शादी हुई थी। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने पर ससुराल वाले ने उसे घर से भगा दिया था, फिर उसी गांव के मकसूदन सिंह ने अपने बेटे से रिंकू की शादी कराई थी। विवाह का खर्च मकसूदन सिंह ने खुद दिया था। दोनों ...