श्रावस्ती, जनवरी 7 -- इकौना, संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। जिसका शव कमरे में छत के कुंडे के सहारे फांसी के फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलकर के मजरा अहिरनपुरवा निवासी सुशीला देवी (30) पत्नी मेलाराम का शव बुधवार सुबह उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। रात में खाना खाने के बाद महिला अपने कमरे में सो रही थी। सुबह परिजन सोकर उठे तो उसका शव साड़ी के फंदे में छत के कुंडे के सहारे फांसी से लटका मिला। घटना की सूचना मायके पक्ष के साथ ही डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। सूचना पर इकौना थाना प्रभारी परमानन्द तिवारी, पुलिस व फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पह...