दरभंगा, जुलाई 8 -- दरभंगा, नगर प्रतिनिधि। फेकला थाना क्षेत्र के बरुआरा गांव में मंगलवार की देर रात तीन महीने की गर्भवती की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान वार्ड नंबर 13 निवासी राकेश मुखिया की पत्नी खूशबू कुमारी (22) के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पोस्टमार्टम हाउस में बुधवार को मौजूद मृतका के छोटे भाई छपरार घाट वार्ड नंबर चार निवासी रूपेश सहनी ने बहन की हत्या का आरोप अपने जीजा राकेश मुखिया पर लगाया। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी बहन की मौत हो गई है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की हुई मौत उनके अनुसार खबर मिलते ही वे आनन-फानन में अन्य परिजनों को साथ लेकर बहन के ससुराल। पह...