मोतिहारी, फरवरी 26 -- सुगौली। थाना के छपवा बेतिया राजमार्ग पर फुलवरिया गांव के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इथनॉल से भरा एक ट्रक जब्त किया है। पुलिस को आशंका है कि ट्रक में लदा इथनॉल कटिंग तेल में मिलावट के उद्देश्य से रखा गया था। पुलिस ने टैंकर चालक नवादा जिले के अंबिका बगहा निवासी रविन्द्र कुमार को हिरासत में लिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि नियमित पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर गांव के सामने सरेह में बने एक गोदाम के समीप खड़ी टैंकर की जांच की गई। जांच के दौरान टैंकर इथेनॉल से भरा था। जिसके सभी टैंक मिलाकर 9100 लीटर इथेनॉल पाया गया। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना एचपीसीएल सुगौली व संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। बताते चलें कि पूर्व में भी इस इलाके में कई बार छापेमारी की कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.