बगहा, अप्रैल 8 -- शत्रुद्धन शर्मा बेतिया । नगर के कालीबाग थाना क्षेत्र के नया बाजार बुलाकी सिंह चौक वार्ड 09 में इंटर की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना मंगलवार की देर रात करीब नौ बजे की है। मृतका पलक कुमारी उर्फ कली (19) अर्जुन प्रसाद की पुत्री थी। सूत्रो के अनुसार छात्रा की मौत के बाद परिजन उसका दाह संस्कार करने के लिए शव ले जा रहे थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि युवती की मौत फांसी लगने से हुई है। सूचना मिलते ही कालीबाग थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया गया। बताया जाता है कि पलक कुमारी अपने परिवार में तीन भाइयों में सबसे छोटी थी। वह इंटर में प्रथम श्रेणी से पास हुई थी । घटना के वक़्त उसकी माँ दूसरे के...