अंबेडकर नगर, मार्च 20 -- जलालपुर, संवाददाता। स्थानीय कोतवाली परिसर में ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाल अजय प्रताप यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में लोगों ने ईदगाहों की साफ-सफाई, पानी के टैंकर की व्यवस्था तथा नमाज के समय ट्रैफिक नियंत्रण सुनिश्चित कराने की मांग की। कोतवाल ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या संदिग्ध सूचना मिलने पर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। बैठक में ईद की नमाज के समय की जानकारी भी साझा की गई। नगपुर की ईदगाह में सुबह 7:45 बजे, पुरानी ईदगाह मंगुराडिला में 8:00 बजे, अकबरपुर रोड स्थित ईदगाह में 8:30 बजे, जबकि उर्दू बाजार की जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे नमाज अदा की जाएगी। इसके अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.