आजमगढ़, फरवरी 26 -- शाहगढ़, हिंदुस्तान संवाद। होली के पर्व को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के उद्देश्य से बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री हाल, टिकट काउंटर, पार्किंग स्थल तथा प्लेटफार्मों पर गहन तलाशी ली गई। साथ ही आने-जाने वाली ट्रेनों में चेकिंग कर यात्रियों के सामानों की जांच की गई। पुलिस टीम ने विशेष रूप से होली के दौरान लूट, चोरी, छिनैती, जहरखुरानी, अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी तथा पत्थरबाजी की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरती। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन जांच की गई। .
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.