कानपुर, दिसम्बर 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। संदिग्ध वोटरों का सत्यापन कांग्रेस कराएगी। नगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि प्रशासन से सूची लेकर पार्टी नेता अपने स्तर पर इसकी जांच करेंगे। पार्टी का हर कार्यकर्ता इस बात को सुनिश्चित करेगा कि एसआईआर के नाम पर किसी के साथ अन्याय न हो। जांच और सत्यापन के लिए हर विधानसभा में प्रभारी भी बनाए। शंकर दत्त मिश्रा, रितेश यादव, टिल्लू ठाकुर, इकबाल अहमद, ग्रीनबाबू सोनकर, चंद्रमणि मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...