गढ़वा, मई 30 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के भवनाथपुर (ढेकुलिया ) निवासी अवधेश विश्वकर्मा ने अपने 28 वर्षीय पुत्र ऋषभ उर्फ चंदन विश्वकर्मा की संदिग्ध मौत मामले में पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला स्थानीय थाने में दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में बरडीहा निवासी मृतक की पत्नी अमृता उर्फ जूही देवी, सास संगीता देवी, ससुर बासुकीनाथ विश्वकर्मा और फुआ सास मझिआंव निवासी नीलम देवी को आरोपी बनाया है। मृतक के पिता ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपित लोग उनके पुत्र को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उन्होंने कहा कि ऋषभ की पत्नी अक्सर गाली-गलौज करती थी और जान से मारने की धमकी भी देती थी। पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव से परेशान होकर उनके पुत्र ने आत्महत्या कर ली। गौरतलब है कि बुधवा...