औरैया, अप्रैल 25 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम पुर्वा कुशल में शनिवार को नाले में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 46 वर्षीय सकुंतला सुबह करीब 11 बजे घर से लापता हो गई थीं। परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। शाम करीब पांच बजे गांव के पास स्थित नाले में उनका शव पड़ा मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना को और संदिग्ध तब माना जा रहा है जब नाले के किनारे खेत में मृतका की साड़ी और चप्पलें पड़ी मिलीं। ग्रामीणों का कहना है कि नाले में घुटनों तक ही पानी था, ऐसे में डूबकर मौत होना संदेह के घेरे में है। सूचना पर पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.