शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- डीएम के निर्देश पर प्रशासन ने जिले में कार्रवाई करते हुए संदिग्ध माल से भरे दो टैंकरों को पकड़कर संबंधित थानों में खड़ा करा दिया है। बिल और टैंकर में भरे पदार्थ में अंतर की आशंका पर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर ढाबा के पास एक टैंकर को रोका गया। बिल के अनुसार टैंकर में गुजरात की एक कंपनी से खरीदा गया तेल लदा था, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये दर्शाई गई है। बिल शाहजहांपुर की श्याम एनर्जी इंटरप्राइजेज के नाम पर था। प्राथमिक जांच में बिल और टैंकर में भरे पदार्थ में भिन्नता की आशंका जताई गई, जिस पर टैंकर को आरसी मिशन थाने में खड़ा करा दिया गया। इसी क्रम में खैरपुर कटरा-जलालाबाद मार्ग से एक अन्य टैंकर को पकड़ा गया। इस टैंकर के बिल और अंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.