हाजीपुर, जुलाई 9 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि बिहार राज्य फार्मेसी काउंसिल ने जांच के बाद संदिग्ध फार्मासिस्टों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। 1497 विभिन्न श्रेणियों में पंजीकृत फार्मासिस्टों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है। जिसमें वैशाली जिले के भी संदिग्ध फार्मासिस्ट शामिल हैं। काउंसिल ने पंजीकरण रद्द करते हुए स्पष्ट किया है कि यह निर्णय फार्मेसी व्यवसाय की गरिमा, पारदर्शिता तथा विधि सम्मत व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। भविष्य में भी नियमों के उल्लंधन पर आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी। जय प्रकाश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...