संदिग्ध परिस्थि्तियों में महिला की मौत,हत्या का आरोप,
अलीगढ़, सितम्बर 2 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव देवसैनी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।गांव देवसैनी निवासी कमलेश (30) पत्नी प्रदीप की पिछले दो दिनों से तबियत खराब चल रही थी। सोमवार की रात अचानक फिर से तबियत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। उधर खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने पति पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण विषाक्त पदार्थ के सेवन से होना बताया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि संदिग्ध परिस्थि्तियों में महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.