सिद्धार्थ, अप्रैल 30 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थनगर थाना के धेंसा-कोड़रा मार्ग पर बुधवार को नहर पुलिया के किनारे पानी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर चोट का निशान है। उसकी साइकिल गायब है। पुलिया के पास सड़क पर खून के निशान हैं। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं हालांकि परिवार की ओर कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में भेज दिया है।सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर राज गांव के टोला लोधपुरवा निवासी यशवंत लोधी पुत्र शिवकुमार लोधी मंगलवार शाम कुछ दूरी पर स्थित बनकटवा बाजार साइकिल से सामान लेने गया था लेकिन वह लौट कर नहीं आया। परिवार के लोगों ने उसकी तलश की लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। बुधवार की सुबह गांव से कुछ दूरी पर धेंसा-कोड़रा मार्ग पर नहर पुलिया के किनारे पानी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.