मथुरा, नवम्बर 24 -- थाना बलदेव के अंतर्गत गांव नगला बली निवासी व्यक्ति का सोमवार सुबह गांव मडोरा के समीप खेत में शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। सोमवार को भतीजी की शादी होने के चलते शादी वाले परिवार में मातम छा गया। हालांकि भतीजी की शादी हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच में जुट गयी है। गांव नगला बली, कठैला, बलदेव निवासी राजू (32) की भतीजी की शादी सोमवार को थी। इससे वह भतीजी की शादी की तैयारियां में जुटा हुआ था। रविवार देर शाम वह शादी के काम से कहीं गया था। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो उसकी तलाश की गयी। देर रात उसका शव गांव मडोरा के समीप खेत में मिला। शरीर पर चोट के निशान थे। इसकी जानकारी होने पर शादी वाले घर में अफरा तफरी मच गई। उसके शरीर पर चोट के निशान द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.