भागलपुर, जून 19 -- भरगामा, अररिया से संतोष कुमार भरगामा, एक संवाददाता। भरगामा थाना क्षेत्र के सिमरबनी पंचायत स्थित शर्मा टोला में गुरूवार की देर रात 25 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। कमरे में सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक मिट्ठू कुमार सिमरबनी पंचायत के वार्ड एक निवासी ब्रह्मदेव शर्मा का बेटा था। इधर सूचना मिलने ही भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात खना खाने के बाद मिट्ठू कुमार कमरे में सोने चला गया। बताया कि वह देर रात तक अपनी पत्नी से काफी देर तक मोबाइल पर बात करता रहा। यह भी पढ़ें- पोस्टमार्टम से पहले ही शव लेकर घर लौटे परिजन इधर शुक्रवार की सुबह मृतावस्था में शव मिलते ही सनसनी फैल गयी। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों और आ...