मथुरा, जनवरी 24 -- थाना रिफाइनरी क्षेत्र में शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में होमगार्ड कर्मी की मौत हो गयी। थाना प्रभारी निरीक्षक रिफाइनरी अजय कौशल ने बताया कि गुरुवार शाम करीब सवा पांच बजे सूचना मिली कि बाद पुल पर बरेली हाइवे के समीप होमगार्ड का जवान बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना पर उप निरीक्षक लोकेन्द्र सिंह व पुलिस बल के साथ मौका मुआयना कर बेहोशी की हालत में होमगार्ड जवान संजय (40) निवासी गांव नौशेरपुर, नौहझील को उपचार को भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी। प्रभारी निरीक्षक रिफाइनरी अजय कौशल ने बताया कि प्रथमदृष्टया अत्याधिक शराब सेवन करने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.