छपरा, मार्च 11 -- दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का लगाया आरोप, पति गिरफ्तार रामपुर वीरभान गांव की वारदात , पिता ने पति समेत सात लोगों पर दर्ज कराई प्राथमिकी गड़खा, एक संवाददाता। रामपुर वीरभान गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में हुई विवाहिता की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी में मृतका के पिता ने दहेज के लिए पुत्री को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका की पहचान संध्या कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के पिता अमनौर थाने के अमनौर अगुआन निवासी वशिष्ठ पाण्डेय, ने प्राथमिकी में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री संध्या कुमारी की शादी 13 दिसंबर 2020 को रामपुर वीरभान निवासी प्रभात पाण्डेय के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.