हाथरस, मार्च 2 -- संदिग्ध परिस्थिति में हुई युवक की मौत -(A) खंदारी गढ़ी के युवक को परिजन लेकर पहुंचे थे जिला अस्पताल जिला अस्पताल में चिकित्सक ने युवक को किया मृत घोषित कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी निवासी सलमान पुत्र सत्तार खां के रूप में हुई है। वह ढाबे पर तंदूर का काम करता था और अत्यधिक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। सलमान अविवाहित था। सोमवार को सलमान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई,परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर शव को क...