पटना, अप्रैल 19 -- गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के न्यू यारपुर स्थित पेज अपार्टमेंट निवासी सेवानिवृत्त सीबीआई अधिकारी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हैं। 80 वर्षीय रंग नाथ सिन्हा 16 अप्रैल की सुबह घर से निकले थे। उन्होंने लुंगी और टी शर्ट पहन रखी थी। इसके बाद से ही उनका कोई अता-पता नहीं है। परिजनों ने आसपास के इलाके में काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। जिसके बाद बेटे त्रिलोक नाथ सिन्हा ने इसकी शिकायत 17 अप्रैल को गर्दनीबाग थाने में की। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया है। हालांकि चार दिन बाद भी पुलिस उनका सुराग नहीं लगा पाई है। थानेदार प्रमोद कुमार ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आसपास के थानों को भी गुमशुदगी की सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...