औरंगाबाद, अप्रैल 9 -- टेंगरा स्थित अर्द्ध निर्मित पार्क के समीप पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका फोटो- 9 अप्रैल एयूआर 90 कैप्शन- सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन औरंगाबाद। बारुण थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंगरा स्थित अर्द्ध निर्मित पार्क के समीप संदिग्ध परिस्थिति में एक सेटरिंग संवेदक का शव को पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी रमाशंकर सिंह के 40 वर्षीय पुत्र बबन कुमार के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम करने आए परिजनों ने बताया कि बबन 12 वर्षों से सेटरिंग संवेदक के रूप में काम करते आ रहे थे। उस सिलसिले में प्रतिदिन अपने गांव से सुबह निकलते व रात्रि 9 बजे तक घर आ जाते थे, लेकिन बुधवार की शाम छह बजे उनका मोबाइल बंद हो गया। सभी को लगा कि मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज होने के कारण स्विच ऑफ हो गया होगा। लेकिन जब रात्र...