मथुरा, अप्रैल 9 -- थाना जमुनापार के अंतर्गत एक कालोनी निवासी व्यक्ति संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से झुलस गया। चर्चा है कि रिश्ते के भतीजा उसकी बेटी को ले गया और उससे निकाह कर लिया था। इससे व्यथित होकर आग लगाई है। उसकी चीख पुकार सुन लोगों ने पुलिस को सूचना दे एम्बुलेंस की मदद से उपचार को भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरुवार सुबह थाना जमुनापार क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने तेलीय पदार्थ छिड़क कर आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी होने पर पड़ोसी युवक ने आग बुझाने का प्रयास करते हुए उसके भाई, पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी निरीक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.