मथुरा, जून 27 -- थाना छाता के अंतर्गत हाइवे किनारे गांव बिलौठी के समीप शुक्रवार रात एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाकर शिनाख्त में जुट गयी। बाद में उसकी शिनाख्त रविवार शाम गांव बरौली, छाता निवासी के रूप में हुई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार रात गांव बिलौठी,छाता के समीप हाइवे किनारे एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। रोड किनारे शव पडा देख राहगीरों की भीड लग गयी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मौजूद लोगों से मृतक के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई इसकी शिनाख्त नहीं कर सका। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की मौत, बिलौठी कट के समीप मिला शव ​ पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को ...