सीतापुर, मई 30 -- पिसावां, संवाददाता। पिसांवा इलाके में शनिवार को संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। एक वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। मायके वालों ने पति समेत आठ लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। पिसावां पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। महोली के कारीपाकर निवासी सुरेश कुमार के मुताबिक एक वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी सोनिका पिसावां के जहांसापुर निवासी पंकज के साथ की थी। सुरेश के मुताबिक बेटी की शादी में अपनी हैसियत के अनुसार खर्च किया था। लेकिन सोनिका के ससुराल वाले उससे संतुष्ट नहीं थेज। वह अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर बहन के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। बात बात पर उसकी पिटाई कर देते थे। जिसकी शिकायत अक्सर वह फोन कर करती थी। शनिवार को सोनिका के ससुर परशुराम ने फोन द्वारा सूचना दी कि स...