संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का लटकता शव मिलने पर मचा हड़कंप
सोनभद्र, जुलाई 26 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुचमन गांव में बीते शनिवार रात 25 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया।घटना की सूचना पर ताराजीवनपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और विवाहिता के पति से पूछताछ कर रही है। क्षेत्र के कुचमन गांव निवासी राहुल की शादी करीब तीन साल पहले झांसी गांव की रहने वाली रोशनी से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। बीते शनिवार रोशनी का लटकता शव मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।परिजनों की तहरीर पर ताराजीवनपुर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि शव पीएम के लिए भेज दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.