मिर्जापुर, अप्रैल 13 -- जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में रविवार को रात में संदिग्ध परिस्थितियों में सिवान में लगी आग से किसानों का रखा भूंसा व पराली जलकर राख हो गया । सिवान में भूंसा व पराली जलता देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। काफी देर के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया l तब तक गांव निवासी किसान अमरनाथ, हौशिला, विजय विश्वकर्मा,अमृतलाल विश्वकर्मा,उषा, अनिल एवं छोटेलाल का करीब छह बीघे का भूंसा व पराली जलकर राख हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...