लखीसराय, अप्रैल 3 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत पनघरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, नवादा जिले के अरियन गांव निवासी दीपनारायण सिंह की 24 वर्षीय पुत्री गुड़िया की शादी 28 दिसंबर 2024 को पनघरा गांव निवासी विनय कुमार सिंह के पुत्र अंकित कुमार उर्फ राजा के साथ हुई थी। शादी को अभी लगभग डेढ़ वर्ष ही बीता था। परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही गुड़िया को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इस संबंध में उसने कई बार अपने मायके में शिकायत भी की थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.