मधेपुरा, अप्रैल 4 -- मधेपुरा, हिटी। शहर के वार्ड 26 भिरखी मुहल्ला में गुरुवर की देर रात घर के अंदर संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर अपने पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान भिरखी कब्रिस्तान रोड निवासी मनोज कुमार यादव का पुत्र निखिल कुमार उर्फ बौआ (30) के रूप में की गयी। मृतक के पिता मनोज यादव ने कहा कि गुरुवार की रात भिरखी स्थित आवास पर था। गुरुवार की रात उस घर पर उसके ससुराल पक्ष के लोग भी मौजूद थे। मनोज यादव ने कहा कि वे स्वयं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सहरसा जिले बसनही थाना क्षेत्र के टेहरा गांव में थे। देर रात करीब पौने एक बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने फोन कर सूचना दी कि निखिल ने कमरे के अंदर...