देवरिया, दिसम्बर 27 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के लाखोपार गांव में गुरुवार की रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाखोपार निवासी जितेंद्र गोंड़ उर्फ देवा (27) पुत्र स्वर्गीय तूफानी गोंड़ की कस्बा स्थित गुदरी बाजार में मिठाई की दुकान है। सात माह पूर्व दुकान पर ही करंट की चपेट में आने से उसके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद से जितेंद्र ही दुकान और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। पिता की मौत के बाद उस पर कर्ज का बोझ बढ़ गया था। कर्जदारों के दबाव के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था, जिससे घर में भी अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती थी। गुरुवार की रात उसकी तबीयत बिगड़ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.