देवरिया, मार्च 6 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर उपनगर के सलाहाबाद वार्ड नंबर चार में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया।खुखुंदू थाना क्षेत्र के नरौली निवासी हिमांचल चौहान पुत्र बदन चौहान सलेमपुर उपनगर के सलाहाबाद वार्ड में रहता था। संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। परिवार के लोगों ने एक महिला पर संदेह जताया है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी युवक के मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। जिसके चलते बिसरा सुरक्षित कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दु...