चंदौली, अप्रैल 20 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर मोहल्ले में सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में लोहे के एंगल में 36 वर्षीय युवक का लटकता शव मिला। युवक पत्नी सहित बच्चों को आजमगढ़ ससुराल भेजकर घर पहुंचा था। इसकी जानकारी मृतक की बड़ी मां को होने पर हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई करने में जुटी है।नगर के हनुमानपुर मोहल्ले निवासी रामकिशुन तिवारी के 36 वर्षीय पुत्र प्रदीप तिवारी वाराणसी स्थित निजी अस्पताल में वाहन चलाता था। प्रदीप के ससुराल आजमगढ़ में दो दिन बाद शादी समारोह है। इस दौरान सोमवार की सुबह आजमगढ़ ससुराल भेजने के लिए कैंट बस स्टैंड से पत्नी अल्पना तिवारी और दो बेटियों को बस में सवार कराकर घर लौट आया। वही दोपहर तीन बजे के लगभग बड़ी मां चंपा देवी जब कमरे में पहुंची तो ...