मथुरा, जून 30 -- थाना शेरगढ़ के अंतर्गत गांव सेही निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक शेरगढ़ अजय किशोर ने बताया कि रविवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे गांव सेही निवासी युवक मनोज ने सूचना दी कि सेही पुलिस चौकी के सामने प्लॉट में उसके चचेरा भाई उपेन्द्र (44) को किसी ने तेजाब डालकर मार दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौका मुआयना कर मामले की जांच की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि उपेन्द्र की मौत करीब 8-10 घंटे पूर्व होना प्रतीत होती है। उसके शव पर बड़े लालिमा निशान हैं। एफएसएल की टीम बुलवाकर जांच कराईगयी। मौके पर शराब के 4-5 पाउच भी बरामद किये हैं। पोस्टमार्टम के बाद जांच को वि...