समस्तीपुर, दिसम्बर 10 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत खरसंड पश्चिमी पंचायत के गोबरसीटा गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही रमन कुमार की पुत्री मीनाक्षी कुमारी (08) के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम बच्ची अपने परिजनों के साथ खाना खाकर उठी ही थी कि अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। जब तक डॉक्टर उसे इलाज करने के लिए आते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची की मौत होते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना की पुष्टि स्थानीय मुखिया सोबिता देवी ने की है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में अब तक किसी के द्वारा जानकारी नहीं दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...