संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, पुलिस में चिता से शव को उठाया
देवरिया, मई 22 -- बरहज, हिंदुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गौरा कटइलवा मुक्ति धाम पर शाम को उस समय अफरातफरी मच गई जब बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स घाट पर पहुंची और जलती चिता से शव को उठा लिया। पुलिस को देख चिता के साथ अंतिम संस्कार में आए लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम जोकहा परसा टोला से जुड़ा है। गांव निवासी गुड़िया देवी 40 पत्नी बृजेश सोनकर की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। परिजन आनन-फानन में शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए सरयू तट पर पहुंचे। किसी ने घटना की जानकारी महिला के भाई बड़हलगंज निवासी आशीष सोनकर पुत्र भानू प्रताप सोनकर को दी। आशीष ने पुलिस को सूचना दी। चिता में अभी आग लगी ही थी कि सुरौली पुलिस के जवान घाट पर पहुंच गए।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.