हाजीपुर, मार्च 19 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के बीरोपुर गांव में बुधवार की सुबह पुलिस ने एक महिला का शव घर से संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया। सदर थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए एफएसएल की टीम मौके पर बुलाया। जांच पड़ताल के दौरान एफएसएल की टीम ने कुछ जगहों से कुछ सैंपल भी एकत्रित किया। मृतक महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के नेनहा बीरोपुर गांव निवासी राकेश कुमार शर्मा की पत्नी अन्नु कुमारी थी। मौत की सूचना मिलते ही महिला के मायके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल बना हुआ था। सूचना मिलते ही पिता और घर के अन्य लोग मृतका के ससुराल पहुंचे। वहीं मृतक महिला के मायके वालों ने पति समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध मृतका के पिता सुबोध कुमार मिश्रा ने सदर अस्पताल में बताया कि चार कट्ठा जमीन बेच कर पां...