अररिया, मार्च 19 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज थाना क्षेत्र के पचीरा पंचायत में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका महिला पचीरा पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी दयानंद ऋषिदेव की करीब 40 साल की पत्नी पुनिया देवी थी। घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजन संतोष ऋषिदेव ने आरोप लगाया कि पुनिया देवी की हत्या उनके पति ने की है। इधर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम से दोनो पति पत्नी में किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था। इसी दौरान देर शाम को पुनिया देवी की मौत का मामला सामने आया। इधर सूचना मिलने पर मौके पर रानीगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार दलबल के साथ पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गयी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज...