देवघर, जून 16 -- देवघर प्रतिनिधि। सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चंद्रमंडीह थाना के मेलानी गांव निवासी दशरथ यादव ने अपनी 9 वर्षीय नतिनी शिवानी कुमारी को संदिग्ध अवस्था में सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में बालिका के नाना दशरथ ने बताया कि उसे मिर्गी की बीमारी थी। उसी दौरान किसी प्रकार की दिक्कत होने पर उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाये। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करने के बाद सोमवार दोपहर के बाद शव परिजनों को हवाले कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...