चंदौली, मई 31 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार की दोपहर पांच साल के बच्चे का शव मिलने पर में हड़कंप मच गया। बच्चों के साथ खेलने गए कार्तिक को काफी समय बाद घर नहीं पहुंचने पर परिजन खोजते हुए स्कूल परिसर में पहुंचे थे। वही शव देख आवाक रह गए। रोते बिलखते परिजन पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा। घटना के बाद परिजन हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दिए है。बच्चे का परिवार क्षेत्र के करजरा गांव निवासी कृष्णा सिंह बंगलुरू स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करते है। घर पर पत्नी कंचना देवी, दो बेटियां 14 वर्षीय नीति सिंह एवं 12 वर्षीय रोशनी सिंह तथा पांच साल का पुत्र कार्तिक सिंह कक्षा एक में पढ़ता था। कार्तिक सिंह रविवार की सुबह 10 बजे गांव...