मिर्जापुर, मई 26 -- चुनार। कोतवाली क्षेत्र के नवलबीर पहाड़ पर सोमवार की शाम करीब सात बजे संदिग्ध परिस्थित में आग लग गई। आग इतनी विकराल रूप ले लिया कि लोग दशहत में हो गए। आग पहाड़ से सटे रिहायशी बस्ती के करीब पहुंचने का खतरा देख लोग घरों से पानी ला कर आग बुझाने में जुट गए। धीरे धीरे आग पर काबू पा लिया गया। रात करीब आठ बजे आग जब बुझ गई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों में चर्चा रहा कि नशेड़ी बीड़ी सिगरेट आदि पीकर फेंक दिए होंगे।उसी से आग लग गयी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...