देवरिया, अप्रैल 16 -- बिशुनपुरा बाजार, हिंदुस्तान संवाद। बघौचघाट थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में तीन दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में महिला घायल हो गई। महिला की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ग्राम सुंदरपुर निवासी राजकुमार बांसफोर (25) पुत्र हीरालाल बांसफोर की शादी आनंदनगर गांव निवासी प्रियंका बासफोर (22) पुत्री साधु बासफोर के साथ दो वर्ष पहले हुई थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार कि रात दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी के दौरान मारपीट हुई, जिसमें प्रियंका को गंभीर चोट आई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज, देवरिया लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.