अमरोहा, मई 20 -- हसनपुर। संदिग्ध परिस्थिति में कीटनाशक के सेवन से सोमवार रात महिला की मौत हो गई। शव को ससुराल में रखकर मायके व ससुरालयों के बीच करीब 18 घंटे तक पंचायत चली। समझौता न होने पर मंगलवार शाम सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मायके वालों ने दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव भूवरा निवासी पति प्रदीप से अनबन के बाद सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में यशोदा ने कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। खबर लगते ही मायका जनपद संभल के थाना बहजोई के खेतापुर निवासी मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। करीब 25 वर्षीया यशोदा के शव को ससुराल में लाकर रख दिया। मायके वालों ने कार्रवाई की बात कही तो कुछ जिम्...