एटा, जनवरी 4 -- मिरहची। गांव अचलपुर में किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद परिवर में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को लगी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। घरवाले भी कुछ भी कहने से बच रहे है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। थाना मिरहची के अचलपुर निवासी प्रताप सिंह की 15 वर्षीय बेटी शिखा की रविवार दोपहर को कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने बताया कि बेटी को घर पर छोड़कर सुबह खेत पर कार्य करने गए थे। दोपहर में घर वापस पहुंचे। कमरे में बेटी का शव पड़ा हुआ था। कॉपी-किताब नीचे पड़ी हुई थी। बेटी का शव परिवार में चीख-पुकार मच गई। चीख की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। उन्ही में से एक युवक ने पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी पर पहुंची मिरह...