देवघर, अप्रैल 20 -- देवघर। जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदडूबा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान करीम अंसारी के पुत्र अजमत अंसारी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के पिता करीम अंसारी ने अपनी ही पत्नी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पालोजोरी थाना में आवेदन देकर कहा है कि उनकी पत्नी ने गुस्से में आकर बच्चे का गला दबाकर हत्या कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी संजय कुमार ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- जहर खाने से विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप वहीं पुलिस मामले की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार अभी तक आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। थाना प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.