बांका, जून 7 -- धोरैया (बांका), संवाददाता। धोरैया थाना क्षेत्र की जयपुर पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीकित्ता गांव में 85 वर्षीय वृद्ध रमजान अली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सूचना मिलने पर धोरैया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान लक्ष्मीकित्ता गांव निवासी रमजान अली (85) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वृद्ध की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई तथा परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि वृद्ध की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है...