अलीगढ़, मई 1 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। देहलीगेट थाना क्षेत्र के बारहद्धारी के पास बरेली के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अक्सर वहीं घूमता रहता था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बरेली के खल्लपुर निवासी जीतपाल (30) पुत्र फूलचन्द्र अक्सर बारहद्धारी के आसपास ही घूमता रहता था। पुलिस के अनुसार तीन दिन पहले बारहद्धारी के पास सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला था। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त जीतपाल के रूप में कर ली। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बीमारी से होना बताया गया है। विसरा पिजर्व किया गया है। शाम को पर...