संदिग्ध परिस्थितियों में हापुड़ के शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत
बुलंदशहर, मई 25 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की शाम एक शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक शिक्षक नगर के मऊखेड़ा गांव में जनगणना प्रगणक के पद पर तैनात थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक, मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिक्षक की पहचान मिली जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले के गांव महमदपुर निवासी ईश्वर सिंह(50वर्ष) पुत्र बुद्धप्रकाश, बुलंदशहर के बराल स्थित प्रेम इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव मऊखेड़ा में जनगणना प्रगणक (इन्यूमरेटर) के रूप में लगी हुई थी।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.